Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: होली पर दारू पीकर वाहन चलाना पड़ सकता है महंगा

SV News

जब्त कर ली जाएगी गाड़ी, ब्रेथ एनालाइजर से होगी जांच

प्रयागराज (राजेश सिंह)। होली पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से जांच करेगी। अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया तो उसके वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा। यातायात प्रभारी अमित कुमार ने बताया, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के धड़पकड़ के लिए पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से चेक करेगी। इसके लिए 10 टीमें लगाई जाएंगी। टीमें शहर के प्रवेश प्वाइंट के अलावा मुख्य चौराहों पर तैनात रहेंगी। होली के दिन सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों अवहेलना करने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया, विभाग के पास करीब 100 ब्रेथ एनालाइजर हैं। कहीं भी जांच अभियान शुरू होने से करीब दो घंटे पहले पुलिस मैसेज फ्लैश करती है। इसके बाद उस जगह अभियान चलाया जाता है। आखरी बार ब्रेथ एनालाइजर से नए साल पर चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसमें करीब 189 वाहनों के चालान काटे गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad