Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा जिला अध्यक्ष ने 17 साल पुराने रास्ते के विवाद को कराया खत्म

SV News

उतरांव, प्रयागराज (राजेश सिंह)। उतरांव थाना क्षेत्र के मैरादाड़ गांव मैं 17 वर्षों से दो पक्षों में चल रहे रास्ते के विवाद को भाजपा जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने घंटों पंचायत के बाद सुलझा दिया। वहीं मामले का निस्तारण होने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। ज्ञात हो कि मैरादाड़ गांव निवासी राधेश्याम भारती व दूसरे पक्ष सत्यवीर के बीच 17 वर्षों से रास्ते का विवाद चल रहा था। मामला जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान के पास पहुंचा तो उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए गांव में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्षों को समझाबुझा कर सुलझा दिया। ।वहीं जिला अध्यक्ष ने कहा कि सबसे बड़ा न्यायालय सामाजिक न्यायालय हैं।गांव में लोग थोड़ी-थोड़ी जमीन के लिए लड़कर एक दूसरे से रंजिश कर लेते हैं। लेकिन इसी को शांति से समझ कर आपस में मामले का निस्तारण करना चाहिए।उक्त अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,अशोक केसरवानी जिप सदस्य,राकेश पाल,कमलेश मौर्य मंडल अध्यक्ष,मनोज निषाद, संगीता पटेल जिला मंत्री महिला मोर्चा,ईश्वर चंद बिंद,आत्मा धर दुबे,पवन पांडेय,मंडल अध्यक्ष अनिल मौर्या,मंडल अध्यक्ष झूंसी रोहित निषाद,शिवबाबू मोदनवाल,महेश माली,गुड्डू राजासत्यम सिंह,दुर्गेश सरोज, हिंछ लाल सरोज,बृजेश पासी, भगवती प्रसाद भारतीय,शोभनाथ,फलराज प्रधान,हिंच लाल पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad