मिर्जापुर (राजेश सिंह)। जिले के थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा एक गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 50 राशि गोवंश, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
शुक्रवार को थाना प्रभारी अहरौरा अजय सेठ के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम फरहदा में कालकालियां नदी के किनारे दौराने पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर मोहम्मद वसीम पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी मानिकपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु भिजवाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। मौके से अभियुक्त मोहम्मद वसीम उपरोक्त के कब्जे से 50 राशि गोवंश (गाय व बछड़ा) तथा मुठभेड़ की घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध तमंचा, दो खोखा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त पुलिस मुठभेड़ व गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।