Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में युवक की हत्या, नदी किनारे मिला खून से लथपथ शव

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। करेलबाग करेली में रविवार रात 20 वर्षीय मजदूर पुनीत प्रजापति की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ससुर खदेरी नदी के पास खून से लथपथ उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुनीत के भाई बलवंत ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, कत्ल किसने और क्यों किया यह अभी साफ नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि अंबेडकरनगर के आलापुर, भदेहा गांव निवासी पुनीत करेलबाग में किराए का कमरा लेकर भाई के साथ रहता था। पुनीत टाइल्स लगाने का काम करता था। रविवार रात वह करीब डेढ़ बजे घर से बिना कुछ बताए निकला था।
इसके बाद सोमवार सुबह लाश मिली। सिर पर गहरी चोट के निशान मिले, जिसके आधार पर हत्या की आशंका जताई गई। भाई बलवंत ने हत्या का आरोप लगाया। साथ काम करने वाले मजदूरों से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने कहा कि युवक की हत्या के मामले में सभी तथ्यों और साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad