Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

करछना में याद की गई अहिल्याबाई होल्कर

SV News

विधायक ने बताया महारानी का सामाजिक योगदान

करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना विधानसभा क्षेत्र के करछना ब्लॉक में सोमवार को पूर्ण श्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान 2025 के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कौशलेंद्र पटेल पूर्व महापौरव्य वर्तमान सांसद प्रत्याशी फूलपुर मौजूद रहे। उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के जीवन के बारे में लोगों को बताया साथ ही साथ उनके किए गए त्याग को भी लोगों को बताया। कार्यक्रम में करछना विधानसभा की विधायक पीयूष रंजन निषाद मौजूद रहे उन्होंने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प चढाकर उन्हें नमन किया और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को महारानी अहिल्याबाई के बारे में बताया विधायक ने कहा कि अहिल्याबाई एक विनम्र एवं उदार जरूरतमंदों गरीबों और असहाय व्यक्तियों के लिए दया और परोपकार की भावना से काम करती थी। कार्यक्रम कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करछना कमलेश द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख गंगा प्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल पटेल,यमुनापार जिला अध्यक्ष राजेश, पूर्व जिला उपाध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद पांडे ज्ञान सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष यमुनापार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad