Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: दावत से घर लौट रहे युवक की बेरहमी से धारदार हथियार से पीटकर हत्या

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मोहरब गांव निवासी प्रतीक कुमार उर्फ मोनू (22) पुत्र भीम सरोज की पीटकर हत्या कर दी गई। उसके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार भी किए गए। सुबह रक्तरंजित शव मिलने पर सनसनी फैल गई। घटना रात्रि करीब दो बजे की बताई जा रही है। उसका शव रेलवे फाटक आनापुर के पास पाया गया। 
प्रतीक कुमार उर्फ मोनू किसी बरात में गया था। रात में घर लौटते वक्त रास्ते में यह घटना हुई है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर नवाबगंज थाना प्रभारी नीरज कुमार कुशवाहा मय फोर्स के पहुंचे। घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का परिजनों को भरोसा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad