Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में गंगा स्नान करने गए दो युवक डुबे, खोजबीन में जुटे गोताखोर

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। इलाकाई थाना क्षेत्र के जेवनिया पुलिस चौकी अंतर्गत बारा दशरथपुर गांव के गंगा घाट पर स्नान करने गए दो युवक डूब गए। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुटी हुई है। 
मिली जानकारी के अनुसार मेजा के बारा दशरथपुर गंगा घाट पर स्नान करते समय दो युवक गहरे पानी में डुब गए। साथ में स्नान करने गए लोगों के शोरगुल मचाने पर भीड़ जुट गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कर दी गई है। डूबे हुए में एक युवक करछना थाना क्षेत्र के एक गांव का लवकुश कुमार (22) बताया गया तो एक युवक मेजा थाना क्षेत्र के बारा दशरथपुर गांव का आदर्श कुमार (16) बताया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। चौकी प्रभारी जेवनिया मनोज कुमार ने बताया कि दोनों युवकों की खोजबीन की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad