प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मादंड जन समस्याओं को लेकर एक्शन मोड में हैं। वह जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण करतें हैं और कुछ मामलों को लेकर संबंधित जिम्मेदारों को तत्काल आदेशित करते हैं। डीएम प्रयागराज के इस समय के कार्यकाल की जमकर सराहना भी हो रही है।
मंगलवार को जनता दर्शन (प्रातः 10 बजे से) में आए जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जनता दर्शन के दौरान उपस्थित जन सामान्य की शिकायतों को एक -एक व्यक्तियों से सुन कर संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर, शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने तथा जमीन से संबंधित समस्या को पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम के द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ससमय सुनिश्चित कराएं जाने के निर्देश दिया गया।
यदि आपकी भी कोई शिकायत है तो जनता दर्शन में स्वयं उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा सकते है।