Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डीएम रविन्द्र मादंड ने प्रयागराज महाकुंभ को किया याद

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज से स्थानांतरित होने पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जनपदवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। अपने विदाई संदेश में उन्होंने प्रयागराजवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान मिला सहयोग अविस्मरणीय रहेगा।

डीएम ने कहा कि प्रयागराज में उनके कार्यकाल के दौरान नागरिकों ने भव्य महाकुंभ-2025 सहित कई महत्वपूर्ण अवसरों पर अनुशासन और सहयोग का परिचय दिया। यह जिला अनेक उपलब्धियों का साक्षी बना है। यह सब एक मज़बूत प्रशासनिक टीम और जागरूक नागरिकों के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो पाया।

जिलाधिकारी ने प्रयागराज की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को भी नमन किया। उन्होंने लिखा कि यह धरती अपनी परंपराओं और आस्था के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां की जनता का सहयोग उन्हें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। अपने संदेश के अंत में रविन्द्र कुमार मांदड़ ने कहा कि वे प्रयागराजवासियों के स्नेह, सम्मान और सद्भाव के लिए सदैव कृतज्ञ रहेंगे। रविन्द्र कुमार मांदड़ ने महाकुंभ-2025 की तैयारियों को गति देने के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। उनके नेतृत्व में प्रयागराज में साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और स्मार्ट सिटी के तहत कई कामों को गति मिली थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad