Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी, मचा हड़कंप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के सरायइनायत थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव स्थित महर्षि दुर्वासा मंदिर से दो दिन पहले चोर देवी मां का 80 ग्राम का चांदी का मुकुट और दो ग्राम की सोने की नथिया पार कर दी। दूसरे दिन घटना की जानकारी पुजारी और स्थानीय लोगों को हुई। चोरों ने परिसर में लगे शीशे को तोड़कर सोने और चांदी के आभूषण उड़ाए थे। घटना की रिपोर्ट शनिवार की देर शाम को दर्ज की गई।
मिली जानकारी के अनुसार सराइनायत थाना क्षेत्र के ककरा-दुबावल गांव मेंं अति प्राचीन महर्षि दुर्वासा मंदिर है। मंदिर के भीतर शारदा देवी के साथ ही शिव मंदिर भी है। 17 जुलाई की देर रात चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर चोरी की। चोर देर रात को मंदिर परिसर में घुसे और शारदा देवी के मंदिर में दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने उनके सिर में लगा चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चुरा ली। 
दूसरे दिन सुबह पुजारी धर्मेंद्र गिरि (राजा पुजारी) भोर में तकरीबन पौने चार बजे मंदिर परिसर की साफ-सफाई करने के लिए पहुंचे तो मंदिर के दरवाजे में लगे कांच के शीशे को टूटे थे। पुजारी ने 112 पीआरवी को घटना की जानकारी दी। इस पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। इसी बीच ग्रामीण भी मंदिर पहुंच गए। शनिवार की देर शाम को पुजारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। लेकिन, उनका सुराग नहीं लग सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad