कौशाम्बी (राजेश सिंह)। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गांजा गांव के बाहर मंगलवार शाम ससुर खदेरी नदी में नहाने गए मौसेरे भाई गहरे पानी में समा गए। नदी किनारे मौजूद लोगों ने दोनों को डूबते हुए देखा तो वह शोर मचाने लगे। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय गोताखोरों को वहां बुलवाया। इसके बाद गोताखोर ससुर खदेरी नदी में उतरकर दोनों की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि नदी के बढ़े जलस्तर में परेशानी भी उन्हें हुई।फिलहाल दोनों का पता नहीं लग सका था।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पंतरवा गांव निवासी 18 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र शिव मंगल अपने मौसा बच्चा लाल पासी निवासी गांजा गांव थाना एयरपोर्ट के घर घूमने के लिए गया था। मंगलवार शाम अपने मौसेरे भाई 12 वर्षीय गुलशन पुत्र बच्चा लाल के साथ नहाने के लिए गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी स्नान करने के लिए गया था।
बताया जाता है कि नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में समाने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को पानी में समाते देखा तो वह शोरगुल करने लगे। मौके पर जुटे लोगों ने उनको बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। लोगों ने घटना की जानकारी उनके स्वजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद स्वजन रोते-बिलखते पहुंचे। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में देर शाम तक जुटी रही। लेकिन वह नहीं मिले। स्वजनों में कोहराम मचा रहा।