Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मंत्री नंदी ने बाढ़ ग्रस्त गांव का किया दौरा, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिले में गंगा और यमुना नदी उफान पर हैं। बाढ़ की वजह से तटीय इलाकों में तबाही मची हुई है। इसी को लेकर यमुनापार में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
बता दें कि सोमवार को यमुनापार में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द कुमार गुप्ता उर्फ नन्दी ने करछना तहसील के कटका गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों व नाविकों से मिलकर बाढ़ ग्रस्त गांवो का हाल-चाल जाना। मौके पर उपजिलाधिकारी करछना व तहसीलदार समेत ग्राम प्रधान रहे मौजूद।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad