Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: बिना लाइसेंस के चल रहे बार में पुलिस की छापेमारी, तीन कर्मचारी गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक बड़े होटल में बिना लाइसेंस के संचालित बार पकड़ा गया। आबकारी विभाग और सिविल लाइंस पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर यह कार्रवाई की। मौके पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई दिनों से आबकारी विभाग को सूचना मिल रही थी कि होटल में अवैध रूप से बार का संचालन हो रहा है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने इसकी पूरी जानकारी जुटाई। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से निर्देश लेकर शुक्रवार शाम छापा मारने के लिए टीम को भेजा। 
आबकारी विभाग के सिविल लाइंस क्षेत्र के इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय, पीयूष विक्रम ने विभाग की टीम और सिविल लाइंस थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की। पुलिस को देख शराब पीने वाले लोग भागने लगे। इसके बाद आबकारी विभाग की टीम ने पड़ताल शुरू की। मौके पर तीन लोग गिरफ्तार किए गए। तीनों बार के कर्मचारी हैं। जबकि एक मौका पाकर भाग निकला। सिविल लाइंस पुलिस तीनों को थाने ले आई। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बार के संचालक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। एसआइ बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जा रहा है। तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जबकि फरार एक आरोपित की तलाश की जा रही है।
शहर में कई इलाकों में चोरी-छिपे अवैध रूप से बार के संचालन की सूचनाएं हैं। सिविल लाइंस, तेलियरगंज, जार्जटाउन, अल्लापुर, कीडगंज, झलवा, अशोक नगर व नैनी में कई बार बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad