नई दिल्ली। एशिया कप 2025 से पहले खेल मंत्रालय का बयान सामने आ गया है। खेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय खेल मुकाबले नहीं होंगे लेकिन भारतीय टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा।
टी20 एशिया कप 2025 के शेड्यूल के ऐलान होते ही बीसीसीआई की चारों तरफ आलोचना होने लगी। जिसके बाद कहा जाना लगा कि, भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होने वाले मैच से पीछे हट जाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। भारतीय चाहते हैं कि जब भारत से पाकिस्तान परस्त आतंकवाद खत्म न हो तब तक पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का कोई खेल या कोई भी संबंध नहीं रखना चाहिए।
इस बीच खेल मंत्रालय का बयान सामने आ गया है। खेल मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय खेल मुकाबले नहीं होंगे लेकिन भारतीय टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोका जाएगा।
दरअसल, गुरुवार को खेल मंत्रालय ने भारत के अंतर्राष्ट्रीय खेल संबंधों के संबंध में नई नीति जारी की है, जिसमें खास तौर पर पाकिस्तान के साथ संबंधों पर जोर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार ये नीति तुरंत प्रभावी हो गई है। पीटीआई के मुताबिक, खेल मंत्रालय की नीति में कहा गया है कि, पाकिस्तान से जुड़े खेल आयोजनों में भारत का दृष्टिकोण उसी व्याप नीति को दर्शाता है जो उस देश के साथ भारत के संबंधों में अपनाई गई है। जहां तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय खेल आयोजनों का सवाल है तो भारतीय टीम पाकिस्तान में होने वाले मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेगी। पाकिस्तान की टीमें भी भारत में द्विपक्षीय मैच खेलने की अनुमति नहीं पाएंगी।
वहीं मंत्रालय के एक स्त्रोत ने कहा कि, हम भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में खेलने से नहीं रोकेंगे, क्योंकि ये एक बहुदेशीय प्रतियोगिता है। उन्होंने आगे कहा कि, पाकिस्तान को द्विपक्षीय मुकाबलों के लिए भारतीय धरती पर खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लेकिन बहुपक्षीय आयोजनों में उनकी भागीदारी पर रोक नहीं होगी क्योंकि हम ओलंपिक चार्टर पर पालन करेंगे। ये नीति भारत-पाकिस्तान के खेल संबंधों में स्पष्ट दूरी रखती है जबकि अंतर्राष्ट्रीय खेल में भागीदारी को जारी रखने का संदेश भी देती है।