Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जनगणना के बाद लागू होगा 33ः आरक्षण विधेयकः केंद्रीय मंत्री मेघवाल

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री व केंद्रीय संस्कृति कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को आर्य कन्या डिग्री कालेज में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए। छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना के बाद होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नई बंधन अधिनियम लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत महिलाओं की सीटें आरक्षित रहेंगी।

छात्राओं को असफलता से डरने के बजाय लड़ने की सीख दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा - राहुल गांधी संविधान और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं और दुष्प्रचार कर रहे हैं। चुनाव आयोग ने उनके हर सवाल का जवाब दे दिया और बिहार चुनाव में अब जनता उनको जवाब देगी।

मेघवाल ने कहा कि एनडीए सरकार ने संविधान में जो भी संशोधन किए हैं वह जनहित से जुड़े हैं। संविधान को खतरे में बताने वाले आपातकाल को याद कर लें। खासतौर पर इंदिरा गांधी जिन्होंने अपने को बचाने के लिए पहले आपातकाल लगाया और फिर संविधान में कई संशोधन भी किए।

आर्य कन्या के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री व केंद्रीय संस्कृति कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शुक्रवार शाम चार बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad