लड़का है बालिग, प्रधान जी लिए गए पुलिस हिरासत में
प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के मऊआइमा थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की के विवाह का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के प्रधान ने जबरन लड़की का विवाह गांव के ही एक युवक से मंदिर में करा दिया। मामला तब उजागर हुआ जब लड़की के पिता ने थाने में तहरीर दी। सक्रिय हुई पुलिस ने तत्काल आरोपित प्रधान को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अब क्या पुलिस आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी या फिर मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा। हालांकि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा।
दलित नाबालिक लड़की का गांव के ही बालिक लड़के के साथ ग्राम प्रधान द्वारा मंदिर मे जबरन शादी कराने का मामला प्रकाश में आया तो खलबली मच गई। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उसने अपने ही गांव के मंदिर में बालिग लड़के की शादी नाबालिक दलित लड़की से जबरन करा दिया। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो गया। हालांकि सूरज वार्ता प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित लड़की के पिता ने ग्राम प्रधान पर जबरन लड़के से शादी करवाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तो मऊआइमा पुलिस प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं ग्राम प्रधान ने इस मामले में सफाई दी है। उसने अपनी संलिप्तता से इंकार कर रहा है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि आरोपित ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के उपरांत अगर मामला सही पाया गया तो आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।