Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कमल श्रीवास्तव अखिल भारतीय समाचार पत्र संघ यूपी के महासचिव बने

 

sv news
कमल श्रीवास्तव 

अरविन्द शर्मा बने महाराष्ट्र प्रदेश के अध्यक्ष

sv news
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चंद्र शुक्ल 

प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। मीडिया जगत में शीर्षस्थ चर्चित राष्ट्रीय संगठन "अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन" जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश चन्द्र शुक्ला ने महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश प्रान्त में संगठन का पुनर्गठन एवं विस्तार करते हुए

sv news

 प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र, अरविंद शर्मा संपादक हिंदी दैनिक भारत संवाद, प्रयागराज, लखनऊ,, मुम्बई संस्करण, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश संजय कुमार चतुर्वेदी, हिंदी दैनिक, सच कहूं।उ प्र महासचिव,कमल श्रीवास्तव, संपादक हिंदी दैनिक कर्मठ तथा उपाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों का मनोनयन किया। 

sv news

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा संगठन के प्रति निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं सक्रियता के आधार पर पदाधिकारियों का चयन किया गया है, हमारा विश्वास है कि नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा संगठन को एक नई दिशा एवं पहचान बनाने में सफलता प्राप्त होगी। हमारी शुभकामनाएं सदैव सबके साथ है। सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपने दायित्व एवं कार्य में गुणोत्तर संवर्धन हेतु संकल्पबद्धता ज्ञापित किया है।

मनोनीत पदाधिकारियों को दैनिक सूरज वार्ता व यमुनापार की गाथा के संपादक राजेश शुक्ला, आदर्श सत्यांकित खबरें के संपादक राम कैलाश विश्वकर्मा, सूरज वार्ता के मुख्य संवाददाता राजेश सिंह, विमलेश शुक्ला, कमल नारायण उर्फ घंटी शुक्ला, विमल पाण्डेय, श्रीकांत यादव, दीपक शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद बिंद, शशिभूषण द्विवेदी, सत्यम तिवारी सहित अन्य पत्रकारों ने बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad