Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मां चंद्रघंटा भक्तों को आज देगी ये वरदान, घंटों की गूंज, फूलों की महक में नवरात्र का आध्यात्मिक उत्सव

sv news

 प्रयागराज (राजेश सिंह)। नवरात्र का हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप की साधना का पर्व है। मंगलवार को भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर संयम, तपस्या और साधना की शक्ति को आत्मसात किया। आज बुधवार को भक्त मां चंद्रघंटा की आराधना करेंगे। देवी के इस रूप को शांति, वीरता और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। भागलपुर में मंदिरों और घर-घर में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है। मां के जयकारों और घंटनाद से वातावरण गूंज रहा है।

मां चंद्रघंटा का स्वरूप और महत्व

पंडितों ने बताया कि मां चंद्रघंटा का स्वरूप अति दिव्य और सौम्य है। उनके मस्तक पर अर्धचंद्र के आकार की घंटा सुशोभित है, जिससे उनका यह नाम पड़ा। यह घंटा दुष्टों के लिए भय और भक्तों के लिए मंगल का संदेश लेकर आता है। मान्यता है कि इस दिन भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में साहस और शांति का वास होता है।

भागलपुर में पूजा-अर्चना की तैयारियां

शहर के क्षेत्र के प्रमुख पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में बढ़ने लगे हैं। देवी मंडपों को फूलों, झालरों और विद्युत सजावट से सजाया गया है। जगह-जगह भजन-कीर्तन और मां की आरती की गूंज से माहौल भक्तिमय बना रही है। पंडाल समितियों ने विशेष सुरक्षा और साफ-सफाई की व्यवस्था की है। महिलाओं और युवतियों की टोली माता की आरती में शामिल होकर वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना रही है।

घर-घर में भक्ति का उत्साह

सिर्फ मंदिरों और पंडालों में ही नहीं, बल्कि घर-घर में भी मां की पूजा हो रही है। सुबह से ही महिलाएं कलश के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर व्रत-पूजन कर रही हैं। बच्चों और युवाओं की टोली माता के भजन गाकर उल्लास बिखेर रही है।

मंगलवार को दुर्गा पूजा की द्वितीय पूजा ब्रह्मचारिणी के रूप में जहां किया गया। वहीं शाम में संध्या के समय महिलाओं माता के द्वारा मंदिरों में पहुंचकर माता को संध्या आरती दिया गया। इस मौके पर प्रशासन की ओर के साथ-साथ मंदिर कमेटी के लोग भी सुरक्षा हेतु लगे हुए थे। दुर्गा मंदिरों में सैकड़ों महिलाओं ने संध्या के समय पहुंचकर मां की आरती की की। बताया गया कि अलग-अलग पूजा पंडालों में प्रशासन एवं पूजा कमेटी की ओर से सीसीटीवी फुटेज कैमरा के साथ-साथ अन्य व्यवस्था सुरक्षा हेतु लगाया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad