Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

‘एक देश एक चुनाव’ सशक्त भारत के निर्माण हेतु आवश्यकः महापौर

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। एक देश एक चुनाव कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत ज्वाला देवी इंटर कॉलेज, प्रयागराज के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि गणेश केसरवानी ,महापौर प्रयागराज, अति विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अशोक कुमार, इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं बार काउंसिल ऑफ यूपी के सदस्य, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह जी, मुख्य वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद डॉ इंदु प्रकाश सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष ,उत्तर प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी ने किया ।

महानगर समन्वय के रूप में रजनीकांत श्रीवास्तव, प्रयागराज जनपद के जिला संयोजक श्री सत्यम सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रयागराज जनपद की समाजसेवी रितु कपूर जी, ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह जी एवं अनेक शिक्षाविद शिक्षक छात्र-छात्राएं समाजसेवी उपस्थित रहे तथा अपना विचार एक देश एक चुनाव पर प्रस्तुत किया।

महापौर गणेश केसरवानी जी ने कहा कि एक देश एक चुनाव समय की मांग है और युवाओं को इस दिशा में जागरुक होकर के इस मुहिम को पूरा करने में सहयोग देना चाहिए। श्री अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि एक देश एक चुनाव पर समाज के हर आयु और वर्ग के लोगों को आकर के इसके सकारात्मक परिणाम , को दृष्टिगत इस मोहिम को आगे बढ़ना चाहिए।

मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक एवं राजनीतिक चिंतक शिक्षाविद डॉ इंदु प्रकाश सिंह ने राष्ट्र की स्वतंत्रता आंदोलन में युवाओं की सहभागिता उनकी कुर्बानी को याद दिलाते हुए पुनः युवाओं को एकजुट होकर के राष्ट्र की एकता ,अखंडता और समृद्धि हेतु एक देश एक चुनाव पर ऐतिहासिक एवं दार्शनिक तथ्यों से परिपूर्ण अपना उद्बोधन दिया दिया। 

पुनः डॉ सिंह ने कहा कि भारत को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व के महाशक्ति के रूप में तथा विश्व गुरू  में के रूप में देखना है तो एक देश एक चुनाव को  मूर्त रूप  दिया जाना आवश्यक है। जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता जी ने एक देश एक चुनाव पर विस्तृत व्याख्यान देते हो उसके महत्व को बताया। विशिष्ट अतिथि श्री राजकुमार सिंह रिंकू जी ने स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक एक देश एक चुनाव के पूर्व की परंपरा को कैसे समाप्त किया गया और वर्तमान में क्यों इसकी आवश्यकता है उसके महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के संयोजक सत्यम सिंह ने एक देश एक चुनाव के ऐतिहासिक पहलुओं ,संसद में पेश बिल पर विस्तृत चर्चा करते हुए ,आए हुए अतिथियों , सभागार में उपस्थित शिक्षकों समाजसेवियों बुद्धिजीवियों छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। स्वागत उद्बोधन श्री रजनीकांत श्रीवास्तव जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश जी ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं शहर के अनेक बुद्धिजीवी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad