प्रयागराज (राजेश सिंह)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्रनायक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर गुरुवार को बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज, रामपुर करछना में जिला यमुनापार की संगोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सह-संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऐसे विचारक थे जिन्होंने राजनीति को त्याग, सेवा और राष्ट्रधर्म का माध्यम बनाया। उन्होंने अंत्योदय का सिद्धांत दिया-ऐसी सरकार जो सबसे गरीब तक पहुंचे और उनकी समस्याओं को समझे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय केवल पत्रकार नहीं, बल्कि राष्ट्र को दिशा देने वाले महान विचारक थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। भारत की राजनीति त्याग की भावना से जानी जाती हैं। पंडित दीनदयाल जी समाज के लिए जिए है और राष्ट्र के लिए जीवन समर्पित कर दिए। पंडित जी के विचारों को पढ़कर आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।
पूर्व अपर महाधिवक्ता व लोकसभा प्रत्याशी रहें नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जी ने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने दिखाया कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आकलन सबसे ऊपर बैठे व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे नीचे बैठे नागरिक की उन्नति से होना चाहिए।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने नागरिकों से आह्वान किया कि हम सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल सहित यमुनापार के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन् किया। संगोष्ठी का संचालन राजेश्वरी तिवारी ने किया और आभार ज्ञापन जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने किया। इस अवसर पर विधायक करछना पियूष रंजन निषाद,पूर्व विधायक कलेक्टर पांडेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगाप्रसाद मिश्र, विनोद प्रजापति,लखन केशरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित उपस्थित रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
