Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

मिशन शक्ति के तहत उतराव पुलिस ने छात्राओं समेत महिलाओं को किया जागरूक

sv news

उतराव, प्रयागराज (जितेंद्र शुक्ल)। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत उतराव थाना क्षेत्र के आरा कला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को उतराव पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में थाना उतराव में नियुक्त उप निरीक्षक अमरेंद्र सिंह व महिला उप निरीक्षक दीप्ति मिश्रा समेत हेड कांस्टेबल मो हुसैन, कांस्टेबल सत्रजीत सिंह,कांस्टेबल शमशेर सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि महिलाओं की सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 102 व 108 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया गया। छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में भी बताया गया तथा उन्हें छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाने की सलाह दी गई।

पुलिस टीम ने महिलाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओंकृजैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, महिला कल्याण एवं स्व-रोजगार योजनाओंकृकी जानकारी भी साझा की। अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य न केवल महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सशक्त स्थान दिलाना भी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। उपस्थित छात्राओं व महिलाओं ने उतराव पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होने चाहिए, जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता दोनों बढ़ सके। इस मौके पर विद्यालय परिवार भी मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad