प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना परिसर में शनिवार, 27 सितंबर 2025 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान एसीपी बारां कुंजलता और नायब तहसीलदार बारां राकेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत मामलों को गंभीरता से सुना। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए।राजस्व और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण और अन्य राजस्व संबंधी विवादों की भी जांच की। टीम ने संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश जारी किए।इस समाधान दिवस से क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। फरियादियों ने अधिकारियों की सक्रियता की सराहना की। ऐसे कार्यक्रम जनता और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने और समस्याओं के समाधान में सहायक होते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
