सूर्य कांत पाल मेजा विधानसभा के नरवर चौकठा गांव के निवासी हैं। उन्हें समाजवादी लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
नियुक्ति के बाद सूर्य कांत पाल ने अखिलेश यादव और अभिषेक यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए काम करेंगे।
मांडा के जिला पंचायत सदस्य और समाजवादी पार्टी नेता प्रमिल यादव ने यह जानकारी दी। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि प्रो. रामगोपाल यादव, प्रयागराज के जिलाध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव को भी भेजी गई है।