प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या गीता विश्वकर्मा द्वारा गुरुवार को अमिता दुबे परिष्क जेल अधीक्षक जिला कारागार प्रयागराज के साथ जिला कारागार प्रयागराज का निरीक्षण किया गया। कारागार के निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थायें उत्तम पायी गयी। माननीय सदस्य महोदया के कारागार की महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान कारागार में निरूद्ध महिला बॉदेयों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा महिला बॉदयों के साथ रह रहे बच्चों द्वारा हिन्दी काव्यपाठ किया गया। सदस्य द्वारा कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को गिफ्ट वितरित किया गया। सदस्य द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि कारागार में निरूद्ध समस्त महिला बंदी, कारागार के अन्दर संचालित विभिन्न कार्यक्रमों में अपने को व्यस्त रखें तथा किसी भी दुष्प्रेरण से उत्पन्न नकारात्मक कार्यों को न करें जिससे समाज के विकास की गति बाधित हो। निरीक्षण के दौरान माननीय सदस्य द्वारा कारागार की व्यवस्थाओं / सौन्दर्गीकरण की प्रशंसा की गयी।
सदस्य महोदया, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के भ्रमण/निरीक्षण के दौरान कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक अमिता दुबे, कारापाल आलोक कुमार, चिकित्साधिकारी डा० नरेन्द्र कुमार सिंह पटेल, उप कारापाल सौरभ सिंह यादव, उप कारापाल श्री विजय प्रसाद, उप कारापाल सुश्री अभिलाषा, उप कारापाल सुलेखापाल एवं उप कारापाल सुशीला देवी के साथ-साथ कारागार के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
