Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

छठ महापर्वः तेज बारिश के बीच भगवान भास्कर को अर्घ्य

sv news


ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को लगाया सिंदूर; छठ घाट पर छाते ही छाते, बैनर ओढ़े

लखनऊ। छठ महापर्व पर लखनऊ में तेज बारिश के बीच भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जा रहा है। बारिश के चलते कुछ श्रद्धालुओं ने शुभकामना लिखे बैनर को ही छाता बना लिया। लक्ष्मण मेला घाट पर छाते ही छाते नजर आ रहे हैं।

महिला श्रद्धालु गोमती के पानी में जप करते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दे रही हैं। एक महिला ने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस अधिकारी को भखरा सिंदूर लगाया। आज उगते सूर्य को अर्घ्य के बाद 36 घंटे से चल रहे निर्जला उपवास का पारण किया जाएगा।

लखनऊ में कई कॉलोनियों में कृत्रिम छठ घाट बनाए गए हैं। विनयखंड में व्रतियों ने ऐसे ही घाट पर छठ पूजन किया। उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया।

लखनऊ में छठ महापर्व पर महाकुंभ जैसी भीड़ उमड़ी। गोमती नदी में खड़ी होकर छठ व्रतियों ने 2 घंटे तक सूर्य को अर्घ्य दिया। लक्ष्मण मेला घाट पर उद्घाटन करने पहुंचे सीएम योगी ने एक बच्ची का गाल छूकर उसे दुलारा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी से की। 

लखनऊ में छठ महापर्व पर सीएम योगी ने भोजपुरी में भाषण दिया। उन्होंने कहा- आप लोगन के खुशहाली रहे। एकरे खातिर हम छठी माई से आशीर्वाद मांगत आनी। आप जितने लोग आए हैं, भगवती सबके सपने को पूरा करैं। सीएम योगी ने लक्ष्मण मेला घाट पर लगातार छठवीं बार अर्घ्य दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad