Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

फुटेज में नजर आए 10वीं के छात्र के हमलावर

sv news


एक युवक तो दूसरा अधेड़,  दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र में हाईस्कूल छात्र संस्कार शुक्ला पर हुए हमले के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। सीसीटीवी फुटेज में दो हमलावरों की तस्वीरें साफ नजर आई हैं। दोनों एक काले रंग की बाइक पर सवार थे । बाइक एक युवक चला रहा था, जबकि पीछे बैठा अधेड़ उम्र का व्यक्ति दिख रहा है। यह घटना 13 अक्टूबर की दोपहर करीब 1 बजे की है, जब छात्र संस्कार स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में सुनसान मोड़ पर दोनों हमलावरों ने उसे रोक लिया और पेपर कटर से वार कर दिया। हमले में उसकी गर्दन और कंधे पर गहरे घाव आए थे।

अस्पताल में भर्ती संस्कार ने सीसीटीवी फुटेज देखकर पुष्टि की कि यही दोनों लोग उस पर हमला करने वाले थे। उसने बताया कि हमलावर उसके स्कूल के सीनियर छात्र हो सकते हैं, हालांकि उसने अब तक किसी का नाम नहीं बताया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

दोनों पर 25-25 हजार का इनाम

पुलिस ने इन दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अधिकारियों ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

फुटेज का बारीकी से विश्लेषण

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि पुलिस फुटेज का फ्रेम-दर-फ्रेम विश्लेषण कर रही है। इसके अलावा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है ताकि बाइक की दिशा और दोनों की पहचान पुख्ता की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad