Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में करंट की चपेट में आने से दुकानदार के बेटे की मौत, मचा कोहराम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। नई बाजार निवासी जूता व्यवसायी का बेटा करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नैनी थाना क्षेत्र के नई बाजार निवासी कृष्णा केसरवानी जूता की दुकान करते हैं। वह इन दिनों अपना मकान तोड़कर नया बनवा रहे हैं। पड़ोस में किराए के मकान में रहते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा ऋतिक केसरवानी मंगलवार की देर शाम लेबर के चले जाने के बाद किराए वाले मकान में जाकर हाथ धो रहा था। इसी दौरान वह कटे तार से चिपक गया। काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो लोग उसे देखने गए तो वह करंट की चपेट था। आननफानन में उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जिससे घर में कोहराम मच गया। ऋतिक एक भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। इसी साल इंटर की परीक्षा पास की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad