Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डब्ल्यूपीएल मेगा ऑक्शन 2026 की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी, 2 भारतीय प्लेयर भी शामिल

sv news

 नई दिल्ली। नई दिल्ली में हुए महिला प्रीमियर लीग के पहले मेगा ऑक्शन में 67 खिलाड़ियों की किस्मत चमकी। इसमें 23 विदेशी खिलाड़ी भी शमिल रहीं। कुल 40 करोड़ 8 लाख रुपये खर्च हुए। कुल 73 स्लॉट भरे जाने थे।

यूपी वॉरियर्ज सबसे बड़े पर्स की साथ ऑक्शन में उतरी। यूपी वॉरियर्ज के पास 14.50 करोड़ का पर्स था। ऑक्शन में यूपी ने दिल खोलकर पैसे खर्च किए। टॉप-5 महंगे खिलाड़ियों में से यूपी ने तीन खिलाड़ियों को करोड़पति बनाया। इसमें भारतीय टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा टॉप पर रहीं।

मंधाना पहले नंबर पर

दीप्ति शर्मा मेगा ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं। उन्हें यूपी ने त्ज्ड के तहत 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। वह विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं। इस मामले में स्मृति मंधाना पहले स्थान पर हैं। आरसीबी ने उन्हें पहले सीजन 3.4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

पांच महंगी खिलाड़ी-

दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़, यूपी वॉरियर्ज

अमेलिया कर- 3 करोड़, मुंबई इंडियंस

शिखा पांडे- 2.40 करोड़, यूपी वॉरियर्ज

सोफी डिवाइन- 2 करोड़, गुजरात जायंट्स

मेग लैनिंग- 1.90 करोड़, यूपी वॉरियर्ज

ऑक्शन में विदेश की कितनी खिलाड़ी शामिल हुईं?

ऑस्‍ट्रेलिया- 24

इंग्‍लैंड - 21

न्‍यूजीलैंड - 13

साउथ अफ्रीका दृ 11

वेस्‍टइंडीज - 4

श्रीलंका - 3

बांग्‍लादेश - 3

यूएई- 2

यूएसए- 1

थाईलैंड- 1

9 जनवरी सं शुरू होगा डब्ल्यूपीएल

बता दें कि डब्ल्यूपीएल का चौथा सीजन 9 जनवरी से नवी मुंबई और वडोदरा में आयोजित किया जाएगा। आमतौर पर फरवरी-मार्च की अवधि में होने वाली यह लीग इस बार मेंस टी20 विश्व कप के चलते आगे बढ़ा दी गई है, जिसका आयोजन सात फरवरी से शुरू होगा। 5 फरवरी को फाइनल खेला जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad