Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

चाकलेट का लालच देकर 65 वर्षीय बुजुर्ग ने 3 साल की से किया दुष्कर्म

sv news


बच्ची के मुंह में इंफेक्शन फैलने पर सामने आई घटना

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सामाजिक रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जिसमें 65 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोस में रहने वाली तीन वर्षीय अबोध बालिका को चाकलेट का लालच देकर दरिंदगी की। बालिका के मुंह में इंफेक्शन फैलने पर उसकी मां ने चिकित्सक से इलाज कराया तो घटना की जानकारी हुई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा कायम कर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को लिखापढ़ी के बाद आरोपित को जेल भेजा दिया है। घटना से स्थानीय लोगों में रोष है।

बेटी संग रहती है महिला, पति परदेश में 

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ मंझनपुर कस्बे में किराए का कमरा लेकर रहती है। महिला का पति दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता है। महिला के बगल में ही बसुहार निवासी 65 वर्षीय उमाशंकर मिश्र किराए पर रहता है।

बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, उठा ले गया आरोपित

महिला का आरोप है कि शुक्रवार शाम उसकी तीन वर्षीय बेटी कमरे के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान उमाशंकर मिश्र ने मासूम को चाकलेट खिलाने का लालच दिया व अपने साथ कमरे में ले गया। महिला ने बच्ची को उमाशंकर के पास खेलते देखा तो वह बाजार में सामान खरीदने चली गई।

आरोपित फरार हो गया था 

आरोप लगाया कि बाजार से लौटने पर वह उमाशंकर के कमरे में पहुंची तो नजारा देखकर दंग रह गई। वृद्ध मासूम के साथ दरिंदगी कर रहा था। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे तो आरोपित बेटी को कमरे से बाहर कर ताला बंद करके भाग निकला। बालिका ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस के साथ एसपी राजेश कुमार को दी।

एसपी के आदेश पर केस दर्ज फिर गिरफ्तारी

एसपी के आदेश पर पुलिस ने उमाशंकर के खिलाफ मुुकदमा कायम कर जांच शुरू की। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपित उमाशंकर को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट भेज दिया गया है। अदालत ने आरोपित को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक उमाशंकर रायबरेली भागने की फिराक में था, तभी मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मासूम अस्पताल में भर्ती

बालिका की मां ने बताया कि वृद्ध की दरिंदगी से उसकी मासूम बेटी की जान पर खतरा है। बेटी के मुंह में इंफेक्शन हो गया है। उसका इलाज मंझनपुर कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। बालिका की हालत को लेकर स्वजन चिंतित हैं। घटना की जानकारी होने के बाद से पुलिस अफसर भी संजीदा हैं। वह बालिका के स्वजन से संपर्क में हैं। वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस आरोपित के घर पर नजर रख रही है।

आरोपित को जेल भेजा गयाः एसपी 

एसपी राजेश कुमार का कहना है कि वृद्ध पर मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित बालिका की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को अदालत ने आरोपित को जेल भेजा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad