Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

सजायाफ्ता बंदी की आत्महत्या मामले में एक बंदी रक्षक निलंबित, साथ रह रहे बंदियों से की गई पूछताछ

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। केंद्रीय कारागार नैनी परिसर में शनिवार रात सजायाफ्ता बंदी उदय राज लोध (60) की आत्महत्या मामले में जेल प्रशासन ने चक्र में तैनात बंदी रक्षक सौरभ सिंह का निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

केंद्रीय कारागार नैनी परिसर में शनिवार रात सजायाफ्ता बंदी उदय राज लोध (60) की आत्महत्या मामले में जेल प्रशासन ने चक्र में तैनात बंदी रक्षक सौरभ सिंह का निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं, जेल प्रशासन ने रविवार को चक्र में बंद अन्य बंदियों से पूछताछ की। हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में बंदी उदय राज के तीन अन्य भाई भी नैनी जेल में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कौशाम्बी के पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी उदय राज लोध के खिलाफ थाना पश्चिमशरीरा में 2020 में आईपीसी की धारा 302 व 307 के तहत हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में 23 दिसंबर 2023 को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मामले में दोषी करार देते हुए उदय राज को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

सजायाफ्ता बंदी को 20 जुलाई 2025 को केंद्रीय कारागार नैनी स्थानांतरित कर दिया गया था। उदय राज के साथ उसके तीन अन्य भाई भी मामले में नैनी जेल भेजे गए थे। उसे नैनी जेल में चक्र संख्या में दो में रखा गया था। शनिवार को जेल बंद होने के दौरान जब बंदियों की गिनती की गई तो एक बंदी कम पाया गया। तलाश शुरू हुई तो चक्र संख्या दो के दरी गोदाम के सामने आम के पेड़ की टहली में गमछे के फंदे से वह लटकता मिला था।

जेल प्रशासन ने अधिकारियों को जानकारी देते हुए नैनी पुलिस को इसकी सूचना दी। नैनी पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आधी रात बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया मामले में चक्र में तैनात सिपाही सौरभ सिंह को निलंबित करते हुए मामले में जांच बैठा दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad