Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

इंडिया से वंदे भारत ट्रेन ले सकता है अंगोला

sv news

नई दिल्ली। अफ्रीकी देश अंगोला ने भारत की हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन लेने में रुचि दिखाई है और भविष्य में उसके लिए समझौता हो सकता है। इस आशय के संकेत अंगोला यात्रा पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अफ्रीकी देश के नेताओं से वार्ता में मिले हैं।

आठ नवंबर को चार दिवसीय यात्रा पर लुआंडा पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु ने कई द्विपक्षीय मसलों पर अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैन्युएल गोंसाल्वेज लौरेंको से वार्ता की है। दोनों देशों के बीच रविवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

अंगोला को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन?

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा है कि वंदे भारत हाई स्पीड ट्रेन ने भारत के रेल सेक्टर में क्रांति कर दी है। अब हम इन ट्रेनों की अंगोला को आपूर्ति कर सकते हैं। कहा, हमारे युवा मिलकर कौशल विकास के क्षेत्र में बड़ा कार्य कर सकते हैं। भारत की तरह अंगोला की आबादी में भी युवाओं का बड़ा हिस्सा है। दोनों देशों के युवा तकनीकि विकास के लिए भी मिलकर कार्य कर सकते हैं।

राष्ट्रपति के दौरे में भारत और अंगोला के बीच मछली पालन, जल संसाधन और समुद्री संपदा की खोज के समझौते हुए हैं। दोनों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी वार्ता हुई है। इससे पहले लुआंडा के प्रेसिडेंशियल पैलेस में राष्ट्रपति मुर्मु का भव्य स्वागत हुआ, उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई और अंगोला के राष्ट्रपति ने मुर्मु के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

भारतीय राष्ट्रपति का पहला अंगोला दौरा

यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति का अंगोला का पहला दौरा है। 11 नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मु अंगोला की स्वतंत्रता की 50 वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति ने इस मौके पर अंगोला के लोगों को संपन्नता के लिए शुभकामना दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad