Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज संगम पर देव दीपावली का उत्सव

sv news


5 लाख दीये जगमगाए, लोग गंगा नदी में दीप दान कर रहे; 2 लाख ने स्नान किया

प्रयागराज (राजेश सिंह)। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज में देव दीपावली मनाई जा रही है। संगम क्षेत्र के घाटों पर 5 लाख से अधिक दीप जलाए गए हैं। संगम क्षेत्र दीपों की जगमगाहट से सजा हुआ है। गंगा-यमुना के प्रमुख घाटों अरैल घाट, किला घाट, काली घाट, दारागंज घाट, नागवासुकी मंदिर, गउघाट को भी लाखों दीपों से सजाया गया है।

नदी घाटों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, दीप प्रज्वलन और लेजर शो का आयोजन किया जा रहा है। वहीं परमार्थ निकेतन ने पूरे अरैल घाट को दीपों से सजाया है। लोग गंगा नदी में दीप दान कर रहे हैं। 2 लाख ने गंगा स्नान किया है। 

काशी की तरह प्रयागराज में भी लाखों श्रद्धालु गंगा तटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते हैं। इस दिन दीपदान और गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है।

इस वर्ष देव दीपावली पर हंस नामक राजयोग और शिव वास योग जैसे शुभ योग बने हुए हैं। ऐसे में दीपदान का शुभ मुहूर्त प्रदोष काल में शाम 5रू15 बजे से 7रू50 बजे तक है। घाट पर मेयर गणेश केसरवानी मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम मनीष वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार मौजूद हैं।

न्यू अरैल घाट सेल्फी पॉइंट ( परमार्थ संगम घाट ) पर 51000 दीपदान किए गए। भजन संध्या हुई। फिर आतिशबाजी की गई। इसके बाद गंगा आरती हुई। 200 सेवकों/ नाविकों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह दिया गया। जीवन रक्षक जैकेट दी गई। अतिथियों का स्वागत परेश दवे, अनुराधा टंडन और शालिनी सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad