नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा नीलामी में जिन खिलाड़ियों पर रकम खर्च की, उनके फैसलों की जमकर वाहवाही हुई। मेगा नीलामी में सिर्फ 5.70 करोड़ रुपये लेकर पहुंची दिल्ली ने बहुत ही चतुराई से रकम खर्च की और 11 खिलाड़ियों को खरीद लिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा नीलामी के दिन तीन खिलाड़ियों पर करोड़ रुपये खर्च किए जबकि अन्य खिलाड़ियों को कम कीमत पर अपने खेमे का हिस्सा बनाया।
डीसी द्वारा रिटेन प्लेयर्स
जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़)
शैफाली वर्मा (2.2 करोड़)
एनाबेल सदरलैंड (2.2 करोड़)
मारिजेन कप्प (2.2 करोड़)
निकी प्रसाद (50 लाख)
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
लौरा वोलवार्ट - आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स ने लौरा वोलवार्ट के लिए पैडल उठाए और कोई पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा था। दक्षिण अफ्रीका की कप्तान ने पलक झपकते ही 1 करोड़ का आंकड़ा पार किया। दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को पछाड़कर लौरा वोलवार्ट को 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा।
शिनेल हेनरी - वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच बोली का घमासान हुआ। दोनों टीमों ने बिना देरी किए पैडल उठाए और हेनरी को 1 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया। दिल्ली कैपिल्टस ने अंत में 1.30 करोड़ रुपये में हेनरी को अपना बनाया। यूपी वॉरियर्य ने आरटीएम का उपयोग नहीं किया।
श्री चरणी - श्री चरणी की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। यूपी वॉरियर्स ने बाएं हाथ की स्पिनर के लिए सबसे पहले पैडल उठाया। दिल्ली भी रेस में आ गया और दोनों फ्रेंचाइजी के बीच गजब का बोली युद्ध देखने को मिला। दिल्ली की जीत हुई, जिसने श्री चरणी की सेवाएं 1.30 करोड़ रुपये में सुरक्षित की।
स्नेह राणा - स्नेह राणा की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले राणा के लिए बोली लगाई। यूपी वॉरियर्स भी स्पर्धा में जुड़ा। छोटी टक्कर के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में स्नेह राणा को अपने खेमे में जोड़ा।
लिजेल ली - दक्षिण अफ्रीका की पूर्व बल्लेबाज लिजेल ली को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
दीया यादव - दिल्ली कैपिटल्स ने 15 साल की दीया यादव को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा। दीया यादव को शैफाली वर्मा का क्लोन भी कहा जाता है। दिल्ली ने अपनी बल्लेबाजी क्रम में भविष्य की झलक दिखाई है।
तानिया भाटिया - तानिया भाटिया की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने विकेटकीपर बैटर को उनकी बेस प्राइस में खरीदा।
ममता माडीवाला - दिल्ली कैपिटल्स ने ममता माडीवाला को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
नंदनी शर्मा - दिल्ली कैपिटल्स ने नंदनी शर्मा को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
लूसी हैमिल्टन - दिल्ली कैपिटल्स ने लूसी हैमिल्टन को उनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये में खरीदा।
मिन्नु मनी - दिल्ली कैपिटल्स ने ऑलराउंडर मिन्नु मनी को उनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये में खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड
जेमिमा रॉड्रिग्ज, शैफाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मारिजाने कैप, निकी प्रसाद, लौरा वोलवार्ट, शिनेल हेनरी, श्री चरणी, स्नेह राणा, लिजेल ली, दीया यादव, तानिया भाटिया, नंदनी शर्मा, ममता माडीवाला, लूसी हैमिल्टन और मिन्नु मनी।