Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

वाराणसी-सहारनपुर और मेरठ को गोल्ड मेडल



प्रयागराज में प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने रोमांच बढ़ाया

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन वाराणसी सहारनपुर और मेरठ के एथलीटो ने दौड़ और थ्रो में गोल्ड हासिल किया। जैवलिन थ्रो में सहारनपुर की कनक देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं अंडर 17 के जैवलिन इवेंट में सहारनपुर की खुशी ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

शुरुआत में सभी दौड़ प्रतियोगिताओं में स्टार्टिंग पॉइंट परअकील अब्बास रिजवी, अली अहमद फिनिशिंग प्वाइंट पर प्रसून सिंह गंगाधर यादव अखिलेश मौजूद रहे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने मंच से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहना की। सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गिरी और विजय सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

सचिव भगवती सिंह का स्वागत मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजकुमार और खेल सचिव बृजेश श्रीवास्तव ने किया। डॉ. रवि भूषण यादव पूरे दिन मौजूद रहे। अरुण पांडे, अजय यादव, अनूप श्रीवास्तव, रविंद्र मिश्रा सोनिका अरोड़ा ने क्रमशः संचालन किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में खेल सचिव रंजना सिंह, रविंद्र मिश्रा, अजय सिंह यादव, डॉ अनूप श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, अरविंद गौतम, राकेश श्रीवास्तव, विमलेश पाल, वशिष्ठ मुनि, धर्मेंद्र कुमार राठौर, अली अहमद, बुलंद प्रताप राय, वीरेंद्र कुशवाहा, अरुण पांडे, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, बृजेश कुमार, राकेश, सोनू, सुरेश सिंह, शैलेंद्र साहू, दिनेश यादव, राजपाल, आनंद सोनकर, हसबीन अहमद, अश्विनी यादव, हरिशचंद पटेल, हरिलाल, वीरेन कुशवाहा, विजया सिंह शामिल रहे।

तीसरे दिन का परिणाम इस प्रकार रहा

बालक वर्ग

अंडर-19

लंबी कूद राम अनुज वाराणसी, रजत कुमार वाराणसी, अनीश कुमार लखनऊ

110 मीटर बाधा दौड़

रिशु पाठक वाराणसी, मोहित शर्मा बरेली, कपिल सिंह मेरठ

अंडर 17 बालक वर्ग

110 मीटर बाधा दौड़

अतुल यादव स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, प्रियांशु आगरा, मीत भाटी मेरठ

लंबी कूद

शिवम यादव आगरा, सागर प्रजापति सहारनपुर, ध्रुव गुर्जर आगरा

अंडर 14

80 मी

आर्यन सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, सत्यम पांडे स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई, विभु पाल बरेली

डिस्कस थ्रो

लकी मेरठ, अवनीश यादव प्रयागराज, विवेक यादव वाराणसी

100 मीटर दौड़

अरशद खान स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, मोहम्मद अफरान वाराणसी, प्रिंस चौधरी अलीगढ़,

अंडर-19

100 मीटर बाधा दौड़ मुस्कान मेरठ, वंदना बरेली, आर्या सिंह वाराणसी

भाला फेंक

कनक देवी सहारनपुर, रागनी कानपुर निधि, तंवर सहारनपुर

100 मीटर दौड़

सोनी लखनऊ, खुशी कुमारी अयोध्या, रानी यादव आजमगढ़

पोल वाल्ट

ज्योति मुरादाबाद, रिकी गौतम वाराणसी

अंडर 17 बालिका

100 मीटर बाधा दौड़

खुशी पटेल वाराणसी, आरती यादव विंध्याचल, अंशिका अयोध्या

भाला फेक

खुशी सहारनपुर, अवनी भाटी मेरठ, पलक मुरादाबाद लंबी कूद

काजल कुमारी वाराणसी, पलक वाराणसी, अंशिका अयोध्या

हैमर थ्रो

आकांक्षा सिंह मेरठ, आस्था मेरठ, साक्षी चित्रकूट

100 मी

काजल वाराणसी, कोमल यादव अयोध्या, गुनगुन मुरादाबाद

अंडर 14 बालिका

चक्का फेक

शुभ सिंह अयोध्या, गुंजा बरेली, जय यादव गोरखपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad