Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में किशोर समेत दो की मौत व दो गंभीर

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगापार के सोरांव के नहर ददौली स्थित तिली का पूरा गांव के समीप गुरुवार सुबह बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें कक्षा आठ के एक छात्र समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सोरांव पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।

प्रतापगढ़ निवासी शिवांशु मामा के घर रहता था  

प्रतापगढ़ जनपद के पुरैली गांव निवासी 16 वर्षीय शिवांशु पुत्र शेषमणि शुक्ला अपने मामा सुरेंद्र शुक्ला निवासी इस्माइलपुर तालुके अब्दालपुर सोरांव के यहां पिछले वर्ष जुलाई से रहता था। यहीं रहकर वह पढ़ाई कर रहा था। इस समय वह कक्षा आठ में था।

तिली का पूरा गांव के समीप हादसा  

गुरुवार सुबह करीब 9रू30 बजे वह अपने दोस्त तस्लीम निवासी गौरियांन इस्माइलपुर के साथ बाइक से नहर ददौली जा रहा था। जैसे ही दोनों तिली का पूरा गांव के समीप पहुंचे सामने से आ रहे बाइक से टकरा गए। दोनों बाइकों की रफ्तार इतनी थी कि भिड़ंत के बाद सभी इधर-उधर गिर गए। तस्लीम, शिवांशु के साथ ही दूसरे बाइक सवार 35 वर्षीय राममिलन निवासी पिपरी शेखपुर सरायभारत, सोरांव व रामखेलावन गंभीर रूप से घायल हो गए।

शिवांशु व राममिलन की हुई मौत 

आसपास के लोग सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरांव ले गए, जहां डाक्टरों ने शिवांशु व राममिलन को मृत घोषित कर दिया। जबकि तस्लीम व रामखेलावन को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। खबर पाकर सोरांव पुलिस के साथ ही मृतकों व घायलों के स्वजन अस्पताल पहुंचे।

बहन के घर से लौट रहा था राम मिलन

शिवांशु के ननिहाल के लोगों ने बताया कि उसके पिता शेषमणि शुक्ला गुड़गांव में कारपेंटर का काम करते हैं। वह घर का इकलौता था। उससे छोटी एक बहन है। वहीं, राममिलन के घरवालों ने बताया कि सुबह वह अपने रिश्तेदार राम खेलावन के साथ अचकवापुर गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर गया था। वहां से वापस लौटते समय हादसा हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad