Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नक्सलवाद से बचना है तो कमल और तीर का बटन दबाना होगाः अमित शाह

sv news

अरवल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को चुनावी सभा में वोटरों को आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान बिहार के सभी जिलों में घुमा हूं, बिहार का चुनाव परिणाम बतलाता हूं, महाठगबंधन का अबकी सफाया होने वाला है।

नक्सलवाद से बचना है तो कमल और तीर छाप पर बटन दबाना होगा। बिहार में नरसंहार को एनडीए सरकार ने बंद कराया, फिर पनपने नहीं देना है। गलती से भी अगर लाल झंडे वाले आ गए तो जंगल राज आ जाएगा।

मोदी ने बिहार से नक्सलवाद को मुक्त कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अरवल जिले के मेहंदिया स्थित मधुश्रवां मेला मैदान में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सर्वप्रथम महर्षी च्यवन ऋषि की इस धरती को नमन किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बिहार में एक लाख 80 हजार करोड़ का निवेश होगा। 25 नई चीनी मिलें खुलेंगी। नई इंडस्ट्री लगेगी। अगर महागठबंधन जीतेगा तो सारी इंडस्ट्री भाग जाएगी।

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में घुसपैठिए को बचाने के लिए यात्रा निकाले थे, घुसपैठिये युवाओं की नौकरी,गरीबों का राशन खा जाता है और देश को असुरक्षित करता है।

राहुल जितनी यात्रा निकाल लें, मगर एक भी घुसपैठियों को बचा नहीं सकेंगे, एक-एक घुस पैठिया को चुन चुन कर निकालने का काम करेंगे। कांग्रेस के सत्ता से जाने के बाद भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न मिला, पहले कांग्रेस अपमान करती थी।

अंबेडकर के पांचों स्थलों को तीर्थ भूमि भाजपा बना रही हैं। गरीब के बेटे रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनने का काम एनडीए ने किया। नीतीश कुमार और मोदी ने जीविका दीदी को 10000 देने के काम किया।

गठबंधन वाले कहते हैं कि वापस लेंगे, लेकिन मैं कहता हूं कि किसी की हिम्मत नहीं है जो जीविका दीदी के दस हजार रुपए में हाथ लगाए। सरकार बनने के बाद और 2 लाख जीविका दीदी के खाते में जाएंगे।

महिलाओं का सम्मान एनडीए करता है। राम मंदिर निर्माण को कांग्रेस और राजद ने लटका कर रखा था, मोदी ने राम मंदिर बनवाया। सीता माता की जन्म भूमि बिहार में है। मां-सीता के मंदिर शिलान्यास किया हूं। 23 सौ करोड़ से मंदिर बनेगा। जिस दिन मंदिर का उद्घाटन होगा, उसी दिन सीतामढ़ी से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन चलाएंगे।

औरंगाबाद -बिहटा रेल लाइन बन रही है। अरवल में मेडिकल कॉलेज का काम जल्द शुरू होगा। 26 हजार 800 करोड़ रुपये अरवल के विकास के लिए खर्च होगा। पांच साल में विकसित बिहार बनाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad