मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। मेजा ऊर्जा निगम ने 15 नवम्बर 2025 को सफलतापूर्वक ‘प्रेस वार्ता 2025’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख प्रेस और मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री विवेक चंद्रा, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया।
इसके पश्चात मेजा ऊर्जा निगम के स्टेशन प्रदर्शन, सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों, प्रमुख उपलब्धियों तथा पर्यावरणीय प्रयासों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने मीडिया को संबोधित करते हुए मेजा ऊर्जा निगम की उपलब्धियों और प्रमुख कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने संगठन की सामुदायिक विकास एवं सतत वृद्धि के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा अन्य सामाजिक दायित्व गतिविधियों सहित के बारे में भी मीडिया से बात की। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों में अविजीत चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ), एन एन सिन्हा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), आनंद प्रकाश, महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट), श्री अशोक कुमार सामल महाप्रबंधक (मेंटेनेंस), अमित रौतेला, मुख्य वित्तीय अधिकारी, डॉ. मनीषा पांडे (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), एवं अजय सिंह, उप महाप्रबंधक मानव संसाधनकृशामिल रहे। इस प्रेस मीट का मुख्य उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संवाद को सुदृढ़ करना तथा परियोजना की प्रगति और सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों के संबंध में जानकारी साझा करना था।
