Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में देव दीपावली का भव्य आयोजन, संगम क्षेत्र लाखों दीपों की अद्भुत छटा से जगमग

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार, 5 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा संगम क्षेत्र में आयोजित इस पावन पर्व पर लगभग 10 लाख दीए जलाए गए, जिससे पूरा क्षेत्र जगमग हो उठा।

इस अवसर पर संगम नोज सहित विभिन्न घाटों पर दीपदान किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। देव दीपावली के दौरान सैंड आर्ट, गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया।

sv news


देव दीपावली के शुभ अवसर पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह, न्यायमूर्ति नीरज तिवारी, न्यायमूर्ति बृज राज सिंह, न्यायमूर्ति अनिश कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति नंद प्रभा शुक्ला, न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, एडीजी जोन संजीव गुप्ता, आईजी अजय कुमार मिश्र, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इन सभी अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां त्रिवेणी की भव्य आरती की और दीप दान किया।

देव दीपावली पर्व को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं, जिसके अनुरूप उन्होंने व्यवस्थाएं की थीं। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया था और श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रंजना त्रिपाठी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad