Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: नशे में कार चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर, तीन लोग घायल

SV News

भीड़ ने भाग रहे चालक को पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर में रफ्तार का वार थम नहीं रहा है। अब कल्याणी देवी क्षेत्र में नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों में टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग चोटिल हो गए। भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और फिर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। 
अतरसुइया पुलिस आरोपित चालक शिव चरण पुत्र राम सुमेर से पूछताछ कर रही है। उसकी अर्टिगा कार को सीज कर दिया गया है। अभियुक्त शिवचरण मूल रूप से हसनपुर सरायअकिल कौशांबी का निवासी है। यहां सत्तीचौरा कल्याणी देवी मुहल्ले में रहता है। हादसा शुक्रवार रात हुआ।
बताया गया है कि कल्याणी देवी मुहल्ले में एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी। इससे तीन लोग चोटिल हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। लोगों के पीछा करने वाले कार अनियंत्रित होकर मकान की दीवार से टकरा गई। तब भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और फिर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर अतरसुइया राम मूर्ति यादव का कहना है कि नशे की हालत में चालक कार चला रहा था। हादसे में चोटिल लोगों की जानकारी नहीं मिल पाई है। किसी ने थाने पर शिकायत भी नहीं दी है। फिलहाल पता लगाया जा रहा है कि कौन-कौन लोग घायल हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad