प्रयागराज (राजेश सिंह)। शुक्रवार को मिशन शक्ति फेस 5 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रशिक्षण संस्थान भगवतपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य गीता विश्वकर्मा द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को संबोधित किया उनका मार्गदर्शन किया सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनी।
कार्यक्रम में सदस्य द्वारा 04 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व 02 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रमों में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं कौशल विकास विभाग द्वारा स्टॉल लगाते हुए अपने विभागों योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में सीडीपीओ भगवतपुर व जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग एवं कौशल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। तत्पश्चात माननीय सदस्य महोदया द्वारा विकासखंड भगवतपुर के एक आंगनबाड़ी केंद्र एवं नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए।

