मेजा, प्रयागराज (श्रीकांत यादव)। मेजा-कोहड़ार मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराने के बाद सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। यह घटना मेजा कोतवाली से लगभग एक किलोमीटर पीछे करदहा गांव के कर्बला के पास हुई।
शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को गड्ढे में देखा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, सुबह तक कार सवारों का कोई पता नहीं चल सका था।
प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई कि कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, यह सुबह तक स्पष्ट नहीं हो पाया था। खबर लिखे जाने तक घायलों के नाम और उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी।
