Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

‘‘वंदे मातरम’’ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया।

sv news

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा सभागार में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति विजय शर्मा, जिला विकास अधिकारी  जी0पी0 कुशवाहा, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, सहायक निदेशक सूचना इन्द्रमणि पाण्डेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम, पाण्डुलिपि अधिकारी  गुलाम सरवर, प्राविधिक सहायक राकेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही जनपद के कार्यालयों/विद्यालयों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।

sv news


‘‘वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष’’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 07 नवम्बर, 2025 से 07 नवम्बर, 2026 तक चार चरणों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भव्यतापूर्ण ढंग से किया जायेगा, जिसमें प्रथम चरण में 07 नवम्बर 2025 से 14 नवम्बर 2025 तक  द्वितीय चरण 19 जनवरी 2026 से 26 जनवरी, 2026 तक, तृतीय चरण 07 अगस्त 2026 से 15 अगस्त-2026 तक एवं चतुर्थ चरण 01 नवम्बर 2026 से 07 नवम्बर-2026 तक आयोजित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad