Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बेटियों ने समुद्र किनारे जीता जहां, संगम में उठीं जश्न की लहरें



प्रयागराज (राजेश सिंह)। ‘बधाई हो टीम इंडिया..जिंदाबाद बेटियों जिंदाबाद..!! सौ सौ सलाम तुम्हारी जीत को, तुम सभी ने इतिहास बनाया.. जीत का रंग नीला और गर्वीला है, यही भारतीय महिला..जय हिंद बेटियों।

‘बधाई हो टीम इंडिया..जिंदाबाद बेटियों जिंदाबाद..!! सौ सौ सलाम तुम्हारी जीत को, तुम सभी ने इतिहास बनाया.. जीत का रंग नीला और गर्वीला है, यही भारतीय महिला..जय हिंद बेटियों। ऐसे संदेश सोशल मीडिया पर तब छा गए जब भारत की शेरनी बेटियों ने दक्षिण अफ्रीका को विदेशी धरती पर धूल चटा दी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला विश्व कप में अपने दमदार प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका को मात देकर इतिहास रच दिया। नंदी ने लिखा कि यह जीत केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि भारतीय नारी शक्ति, अनुशासन, समर्पण और अटूट संकल्प की उज्ज्वल मिसाल है।

हर भारतीय के ह्दय में यह विजय गर्व, प्रेरणा एवं आत्मविश्वास की नई ज्योति प्रज्ज्वलित करती है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मैदान है जंग में हम ही सिकंदर।’ आगे कहा, महिला क्रिकेट विश्वकप-2025 में भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक विजय पर समस्त महिला खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी प्रतिभा और टीम भावना से नया इतिहास रच दिया है। इस विजय ने पूरे विश्व में नारी शक्ति के साथ भारत का मान बढ़ाया है। 

चौक के पुरनियों ने भी शायद यह नजारा पहली बार देखा था। घंटाघर, जहां रात आठ बजते ही दुकानें बंद होने लगती हैं और 10 बजते-बजते सन्नाटा छा जाता है, वहां रात एक बजे ढोल-नगाड़ों की आवाज ने पूरे शहर को जगा दिया। बेटियों की जीत का जश्न इतना जबर्दस्त कि रात डेढ़ बजे के करीब डीजे की आवाज में क्रिकेट प्रेमी झूमने लगे। होली और दिवाली के जश्न के लिए मशहूर चौक इस बार एक अलग त्योहार मना रहा था। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, डीजे की धुन पर सबके पैर थिरकते रहे। मिठाई की दुकानें बंद थीं लेकिन मुंह मीठा करने में कोई पीछे नहीं था। कोई घर से खीर बनाकर लाया तो किसी ने सेंवई से जीत की मुबारक बाद दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad