Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में नियमित करने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर

SV News

काम बंद कर कलेक्ट्रेट में जुटीं, किया प्रदर्शन

प्रयागराज (राजेश सिंह)। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड में प्रयागराज के कलेक्ट्रेट में सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ता जुटीं। इस दौरान धरना-प्रदर्शन किया गया। आशा कार्यकर्ताओं की मांग थी कि उन्हें नियमित किया जाए। इसके लिए आंदोलन को धार देने की बात कही।
नियमित करने की मांग को लेकर गुरुवार सुबह से ही आशा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचने लगी थीं। दोपहर में जबरदस्त प्रदर्शन किया। एडीएम सिटी कार्यालय के सामने सैकड़ों की संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने धरना भी दिया। इस दौरान हुई सभा में कहा गया कि मांगों को लेकर उन सबने हड़ताल कर दी है। कहा कि राज्य कर्मचारी का उन्हें दर्जा दिया जाए। प्रदर्शन में जिले के सभी ब्लाकों से आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad