Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

छात्रसंघ बहाली के लिए महापंचायत में गरजे इलाहाबाद विवि के छात्र, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्र महापंचायत का आयोजन शुक्रवार को किया गया है। इसमें पुराने छात्रसंघ पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि सरकार छात्रसंघ को बंद करके युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। छात्रों को उनके अधिकारों से वंचित करने का प्रयास है। समस्याओं से जूझ रहे छात्रों की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। तानाशाही की पराकाष्ठा पार करते हुए छात्रसंघ पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा छात्रों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad