प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को प्रयागराज में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश पंकज मित्थल की बेटी व हाई कोर्ट के अधिवक्ता विनायक मित्थल की बहन के विवाह के उपरांत आयोजित स्नेह भोज में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार दाेपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक घंटे का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रयागराज आगमन के दौरान वह माघ मेला की तैयारियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। बता दें कि माघ मेले का एक माह का आयोजन जनवरी में शुरू होगा। इधर मुख्यमंत्री योगी के आगमन की जानकारी होने के बाद ज़िला प्रशासन और पुलिस के साथ ही अन्य विभाग के अधिकारी अधिक सक्रिय हो गए हैं, वह तैयारियों में जुट गए हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के लिए लखनऊ से टीम भी आ गई है।
कल प्रयागराज आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, न्यायमूर्ति के यहां समारोह में होंगे शामिल
शुक्रवार, दिसंबर 05, 2025
0
Tags
