Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में जिला मुख्यालय पर मनरेगा का नाम बदलने पर भड़के कांग्रेसी किया प्रदर्शन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी कानून बनाने के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। हाथ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र लेकर पहुंचे कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनरेगा का नाम बदलने का विरोध किया। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फुजैल हाशमी ने कहा कि मनरेगा के स्थान पर वी बी जी राम जी विधेयक लाए जाने के खिलाफ नाराज विपक्ष द्वारा प्रदेश और देशव्यापी अभियान छेड़ा जाएगा। नई योजना से गांवों का नुकसान होगा। यहां काम का हक नहीं लक्ष्य है, नीतियां बदलती रहेंगी। हाजिरी एप से होगी। नेटवर्क नहीं तो हाजिरी नहीं तो पैसा नहीं। कहा कि मनरेगा का महत्व कोविड-19 में साफ दिखा। जब अर्थव्यवस्था ठप हो गई और आजीविकाएं खत्म हो गईं थीं तब इस योजना ने करोड़ लोगों को भूख और कर्ज में डूबने से बचाया था। मनरेगा ने हक दिया था। जी राम जी भरोसा मांगती है। हक में ताकत होती है भरोसे में डर। यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी , मुकुंद तिवारी, अफरोज अहमद ,प्रदीप द्विवेदी, अरशद अली,अनूप त्रिपाठी, शाहनवाज़ कुरैशी, मानस शुक्ला, राम मनोहर सरोज, सरताज मोहम्मद, संतोष मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, अहमद उल्ला, राजकुमार शुक्ला, कमाल अहमद, गजाली खान, देवेंद्र कुमार, मो.हसीन , मो.सनी प्रधान, शकील अहमद, तबरेज सिद्दीकी रिजवाना बेगम, नसरीन बानो, जाहिद नेता, महताब खान, कामेश्वर सोनकर आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad