Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डिप्टी सीएम ने सिक्स लेन ब्रिज के कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षण

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मलाक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था एस0पी0एस0 कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से ब्रिज के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने ब्रिज निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था एस0पी0एस0 कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि ब्रिज के निर्माण के कार्य को मई 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उपमुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण कराये जाने एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय,भारत सरकार के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की निरंतर निगरानी करते रहने के निर्देश दिए है।

sv news

 उपमुख्यमंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि प्रयागराज में इनर रिंग रोड भी बन रहा है। इसके बनने से प्रयागराज में और तेजी से विकास होगा तथा आवागामन और सुचारूढंग से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गंगा जी एवं यमुना जी पर कई ब्रिज भी बन रहे है, इसके साथ ही कई आरओबी और फ्लाई ओवर भी बने हैं। कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण का भी काम हुआ है। इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष  संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष  निर्मला पासवान व अन्य  जनप्रतिनिधियों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद के साथ जिला पंचायत सभागार में एशियन मिस मार्शल आर्ट की स्वर्ण पदक विजेता खुशबू निषाद के सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उपमुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खुशबू निषाद को पुष्पगुच्छ एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में ‘भारतरत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म-शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर आयोजित ‘अटल एक व्यक्तित्वदृएक विचारधारा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। 

प्रयागराज, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन का संकल्प बनाया। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, विकासोन्मुख विचारधारा तथा राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने वाले निर्णय आज भी सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में मार्गदर्शक हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी. के. सिंह,महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, हर्षवर्धन वाजपेयी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता,  भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान,पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर एवं अन्य प्रतिष्ठितजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रमुख सचिव पी0 गुरूप्रसाद ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर माघ मेला-2026 के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का लिया जायजा, सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad