Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा: जेवनिया में शिरकत करेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

sv news






 

सेवा महायज्ञ की सफलता को लेकर बैठक कर बनाई गई रणनीति 

 

sv news

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। तहसील क्षेत्र के जेवनियां में 18 दिसंबर को आयोजित होने वाले सेवा महायज्ञ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को विकास खंड मेजा के तेंदुआ गांव स्थित शिवसेना जिला मंत्री सुरेश कुशवाहा के आवास पर एक विशेष बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई और आयोजन को सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

प्रदेश सचिव शिवसेना रुचि अभिषेक तिवारी ने बताया कि यह सेवा महायज्ञ दिव्यांगोथान श्रीराम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संपन्न होगा। कार्यक्रम के दौरान कंबल वितरण, मेदांता अस्पताल द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा दिव्यांग सहायता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेवा महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा डॉ. अभिषेक वर्मा, मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (शिवसेना, एन.डी.ए. गठबंधन एवं चुनाव प्रकोष्ठ) शामिल होंगे। इनके साथ में प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे । प्रयागराज की पावन भूमि पर “मानवता का दीप” प्रज्वलित करेंगे।

बैठक में जिला प्रमुख सोनू सेठ,युवा सेना जिलाध्यक्ष शशिकांत भारतीय, दीपक गौड़, विकास तिवारी (विक्की),रोहित शुक्ला, अजय सिंह उर्फ अज्जू, विनय तिवारी, प्रमोद शुक्ला,रतिश विधार्थी ,रोहित ,अमन तिवारी, विनोद गुप्ता,आशीष तिवारी,धमेंद्र गुप्ता शिवकांत दुबे सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad