बच्चों को अच्छी शिक्षा परक बनाना ही अभिभावक का कर्तव्य: प्रोफेसर अखिलेश सिंह
करछना के पिपरांव में कंबल वितरण व सहभोज कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति,कुलपति व विधायक द्वारा ने रखी बात
करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। राष्टीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख सत्य विजय सिंह के आवास करछना के पिपरांव में शनिवार को आयोजित गरीब,असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरण व सहभोज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बतौर मुख्यअतिथि शमित हुए सत्यवीर सिंह न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय व प्रो राजेन्द्र रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपति अखिलेश सिंह,विधायक बारा वाचस्पति,प्रो0 विवेक सिंह ने सर्व प्रथम भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पण किया।जिसके पश्चात कार्यक्रम के आयोजक सत्यविजय सिंह,अधिवक्ता रमेश सिंह, अजय सिंह सेंगर,कुलदीप त्रिपाठी, रणविजय सिंह,रजनीकांत पांडेय,नागेंद्र सिंह,पुलक पांडेय,नागेंद्र पांडेय प्रधान,दिनेश सिंह,कमला शंकर सिंह आदि ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम व स्मृतिचिन्ह भेंट किया।जिसके पश्चात न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यक्रम के आयोजक सत्यविजय हमारे अभिभावक स्वरूप है। ये कार्यक्रम मेरे घर का है घर मे अपनो के बीच बोलना बहुत कठिन काम होता है।जिनके सानिध्य में रहकर व्यक्ति राष्ट्र प्रेम की तरह निखरता है। शिक्षा,संस्कार से ही व्यक्ति के अंदर सदगुण व सदभाव रूपी ज्ञान मिलता है।जो राष्ट्र प्रेम की तरफ आप को खींच कर ले जाता है।राष्ट्र धर्म से बड़ा कोई धन नही है।जिन्होंने जापान देश के ऊपर एक प्रसंग भी बताया साथ ही सभी को समरस रहकर सभी को जोड़कर एक साथ चलने के भाव को प्रकट किया।वही कुलपति अखिलेश सिंह ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को महानता के शिखर तक पहुचाती है।किंतु आज के परिवेश में अभिभावक से लेकर छात्र तक शॉर्टकट शिक्षा प्राप्त करना चाहते है।जो पढ़ाई नही करना चाहते और न ही परीक्षा देना चाहते है।सीधा रिजल्ट की कामना चाहते है।जो उनके बेरोजगारी की तरफ धकेल रही है।तो विधायक बारा वाचस्पति ने विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम के आयोजक सत्यविजय सिंह ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया और आशीर्वचन स्वरूप समाज के भ्रांतियों से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने में सहयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन सुजीत सिंह ने किया।जिस मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष,शिक्षक, किसान मौजूद रहे।जिन्हें न्यायमूर्ति, वीसी,विधायक आदि गणमान्य से कंबल देकर सम्मानित किया।

